वैश्विक सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए साढ़े 17 अरब डॉलर का निवेश करेगी। इसका इस्तेमाल एआई बुनियादी ढ़ांचे और कौशल विकास बढ़ाने में किया जायेगा। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। सत्या नडेला ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट भारत की महत्वकांक्षाओं में सहयोग के लिए 2026 से लेकर 2029 तक अब तक का सबसे बड़ा निवेश करेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिये एशिया में माइक्रोसॉफ्ट के अब तक के सबसे बड़े निवेश का स्वागत किया है। उन्होंने आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस में भारत की नेतृत्व क्षमता को लेकर आशा व्यक्त की है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला से मुलाकात की। अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने जनहित, भावी प्रौद्योगिकी और डेटा संप्रभुता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर चर्चा की।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…