राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिल्ली में आज दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उसने बताया कि राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 71 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…