अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर आज ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर आज बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका जा रहे हैं। खालिदा ज़िया बांगलादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका 80 वर्ष की उम्र में कल निधन हो गया।

खालिदा ज़िया की अंतिम नमाज़ (नमाज़-ए-जनाज़ा) आज दोपहर दो बजे ढाका में संसद भवन के साउथ प्लाज़ा और मणिक मिया एवेन्यू में होगी। उनके निधन के बाद बांग्लादेश सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। आज के दिन सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। अंतरिम सरकार ने कहा है कि अस्पताल से शव ले जाने से लेकर दफ़न तक की पूरी प्रक्रिया पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों के प्रतिनिधि भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है। खालिदा ज़िया का निधन मंगलवार सुबह ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। वह दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं और कई दशकों तक देश की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाती रहीं।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

40 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

45 मिनट ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

50 मिनट ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

2 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

2 घंटे ago