Defence News

रक्षा राज्य मंत्री ने ‘एयरो इंडिया 2025’ के अवसर पर कई द्विपक्षीय बैठकें की

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 10 फरवरी, 2025 को बेंगलुरु में 15 वें एयरो इंडिया के अवसर पर कई द्विपक्षीय बैठकें की। इटली के रक्षा उप मंत्री माटेओ पेरेगो डि क्रेमनागो के साथ अपनी बैठक में उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। बैठक में उपकरणों के निर्माण और स्वदेशी प्रणालियों के विकास में भारत की बढ़ती क्षमताओं के बारे में चर्चा की गई। मंत्रियों ने सभी क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मंत्री लॉर्ड वर्नोन कोकर के साथ बैठक के दौरान, संजय सेठ ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और दोनों देशों ने संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने शांति, समृद्धि और नियम-आधारित विश्व व्यवस्था के लिए द्विपक्षीय रूप से और अन्य भागीदारों के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। विशेष रूप से हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में जहां सहयोग के आधार पर समुद्री और अन्य क्षेत्रों में बेरोकटोक नौवहन और कानून का शासन सुनिश्चित होगा।

रक्षा राज्य मंत्री ने लेसोथो के प्रधानमंत्री कार्यालय (रक्षा एवं सुरक्षा) के मंत्री लिंफो ताऊ के साथ अपनी बैठक में रक्षा निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं तथा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

Editor

Recent Posts

आज दिखेगी ‘प्लैनेटरी परेड’, सूर्यास्त के बाद एक साथ नजर आएंगे छह ग्रह

आज सूर्यास्त के बाद आसमान की ओर देखने वाले लोगों को एक विशेष नज़ारा देखने…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग – ATMP सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड…

6 घंटे ago

भारत ने इस्राइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से कड़ी सावधानी बरतने का परामर्श जारी किया

भारत ने इस्राइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से क्षेत्र में वर्तमान स्थिति को…

7 घंटे ago

इसराइल और अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, इजराइल में आपातकाल घोषित

इस्राइल और अमरीका ने आज ईरान पर हमले किए। राजधानी तेहरान सहित ईरान के कई…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के अजमेर में राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान और 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आज के…

7 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से आए 9 चीतों का स्वागत किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 28 फरवरी, 2026 को बोत्सवाना…

7 घंटे ago