Defence News

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हैदराबाद में डीआरडीओ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 16 और 17 जुलाई, 2025 को हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल), अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) और मिसाइल क्लस्टर लैब्स की उन्नत प्रणाली प्रयोगशाला (एएसएल) द्वारा चलाए जा रहे मिसाइल और हथियार प्रणाली कार्यक्रम की समीक्षा की।

रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) के विभिन्न कार्य केंद्रों अर्थात अस्त्र एमके I और II, वर्टिकली-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल और स्क्रैमजेट का दौरा किया। विशिष्ट वैज्ञानिक और महानिदेशक (मिसाइल और सामरिक प्रणाली) यू राजा बाबू और डीआरडीएल के निदेशक जीए श्रीनिवास मूर्ति द्वारा उन्हें परियोजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

संजय सेठ ने अनुसंधान केंद्र इमारत के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य केंद्रों का भी दौरा किया, जहां अनुसंधान केंद्र इमारत के निदेशक अनिंद्य बिस्वास ने उन्हें स्वदेशी नेविगेशन/विमानन प्रणाली, ऑनबोर्ड कंप्यूटर डिवीजन और इमेजिंग इंफ्रा-रेड सीकर सुविधाओं की प्रगति से अवगत कराया।

मंत्री महोदय ने अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों के निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने वैज्ञानिक समुदाय से वर्तमान परिदृश्य में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सशस्त्र बलों को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

2 घंटे ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

3 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

3 घंटे ago