महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश के धार जिले में एक सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2018 में प्रारंभ किए गए इस अभियान ने पूरे देश, विशेषकर आदिवासी अंचलों में, कुपोषण से लड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अभियान के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में हमें उल्लेखनीय सफलता मिली है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वह इस राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में सक्रिय रूप से भाग लें। अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ और एक विकसित, स्वस्थ, और सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
राज्य मंत्री ने कहा कि 1 से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में हम अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और देशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में सक्रिय होकर स्वस्थ, समृद्ध व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया भी उपस्थित रहीं।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…