Categories: बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कोयला और लिग्नाइट खदानों की स्टार रेटिंग के संबंध में स्व-मूल्यांकन की समयसीमा बढ़ाई

कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कोयला और लिग्नाइट खदानों की स्टार रेटिंग के संबंध में स्व-मूल्यांकन प्रस्तुत करने की समयसीमा 31.07.2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और अधिक खदानों को पंजीकरण करने व स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने का अवसर प्रदान करने के लिए तिथि को 15.07.2024 से आगे बढ़ाया गया है। स्टार रेटिंग नीति का उद्देश्य सात प्रमुख मापदंडों, खनन संचालन, पर्यावरण संबंधी मानक, प्रौद्योगिकियों को अपनाना, खनन के सर्वोत्तम तौर तरीके, आर्थिक प्रदर्शन, पुनर्वास और पुनर्स्थापन, श्रमिक संबंधी अनुपालन तथा संरक्षा एवं सुरक्षा के आधार पर खदानों का मूल्यांकन करना है।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए स्टार रेटिंग मूल्यांकन के पंजीकरण हेतु अधिसूचना 29 मई 2024 को जारी की गई तथा पंजीकरण के लिए स्टार रेटिंग पोर्टल 01.06.2024 से खोला गया। पंजीकरण तथा स्व-मूल्यांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15.07.2024 निर्धारित की गई। इस वर्ष उद्योग ने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दिखाई है तथा 14.07.2024 तक 388 खदानों ने भागीदारी के लिए आवेदन किया है, जो 2018-19 में कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से भाग लेने वाली खदानों की सबसे अधिक है।

कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2018-19 से कोयला तथा लिग्नाइट खदानों के लिए स्टार रेटिंग नीति शुरू की है, ताकि खदानों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जा सके तथा वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन, उन्नत खनन प्रौद्योगिकी को अपनाने तथा आर्थिक उपलब्धियों के आधार पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता दी जा सके।

भाग लेने वाली खदानों को एक व्यापक स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया अपनानी होगी, जिसे 31 जुलाई, 2024 तक पूरा कर लिया जाना चाहिए। स्व-मूल्यांकन पूरा होने पर, उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली खदानों में से शीर्ष 10% को एक समिति द्वारा किए गए निरीक्षण के माध्यम से आगे के सत्यापन के लिए चुना जाएगा। कोयला नियंत्रक संगठन के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा शेष 90% खदानों की गहन ऑनलाइन समीक्षा की जाएगी। व्यापक समीक्षा को 31 अक्टूबर, 2024 तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद, कोयला नियंत्रक संगठन द्वारा पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए अंतिम समीक्षा की जाएगी, जिसके परिणामस्वरूप 31 जनवरी, 2025 तक परिणाम प्रकाशित किए जाएँगे।

कोयला मंत्रालय का लक्ष्य प्रतिस्पर्धा और जिम्मेदार खनन तौर-तरीकों को बढ़ावा देकर देश में कोयला और लिग्नाइट खनन के समग्र प्रदर्शन और स्थिरता को बेहतर बनाना है। प्रत्येक खदान के व्यापक मूल्यांकन के आधार पर दी जाने वाली रेटिंग, पाँच स्टार से लेकर कोई स्टार नहीं तक होती है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए अस्थायी प्रतिबंधों को बरकरार रखा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 21 जून को होने वाली नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम…

9 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है।…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री विकसित भारत…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज रांची में झारखंड राज्य के विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा की

केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज रांची में झारखंड…

9 घंटे ago

रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक…

9 घंटे ago