रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल प्रणाली के उन्नयन और पुराने पड़ रहे पुर्जों के प्रबंधन के लिए इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ 1,976.40 करोड़ रुपये का अनुबंध किया
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों पर तैनात बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल प्रणाली के उन्नयन और पुराने पड़ रहे पुर्जों के प्रबंधन के लिए इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अनुबंध की कुल लागत 1,976.40 करोड़ रुपये है। अन्य पूंजीगत खरीद प्रक्रिया के तहत इस अनुबंध पर 18 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
इस प्रणाली के उन्नयन से भारतीय नौसेना के पोतों पर बेहतर मारक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उनकी लंबी दूरी तक हवाई खतरों से रक्षा करने की क्षमता बढ़ेगी। अनुबंध के तहत प्रणाली के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का व्यापक उन्नयन किया जाएगा।





