भारत

शिक्षा मंत्रालय ने स्‍नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा-नीट में 1500 से अधिक उम्‍मीदवारों को कृपांक दिये जाने की समीक्षा के लिए समिति गठित की

शिक्षा मंत्रालय ने राष्‍ट्रीय मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा-नीट के 15 सौ से अधिक उम्‍मीदवारों को कृपांक दिए जाने की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि समिति की अध्‍यक्षता संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष होंगे। यह समिति एक सप्‍ताह के भीतर सिफारिश देगी और अभ्‍यार्थियों के परिणाम की समीक्षा भी की जा सकती है। मेडिकल और डेंटल प्रवेश परीक्षा के परिणाम 4 जून को घोषित किए गए थे। कई उम्‍मीदवारों ने अनेक मुद्दों को उठाते हुए दोबारा परीक्षा कराने की मांग की थी। कई आवेदकों ने अदालत में भी मामला दर्ज कराया है। नीट के लिए 24 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और 97 प्रतिशत उम्‍मीदवार परीक्षा में बैठे थे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

4 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago