भारत

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची में छात्र की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का संज्ञान लिया है। घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी करेंगी। समिति में एक वरिष्ठ मनोचिकित्सक और शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत स्थापित संस्थान है।

समिति को घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करने और संबंधित दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन का आकलन करने का दायित्व सौंपा गया है। इसमें विशेष रूप से बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली, संस्थागत सहायता प्रणालियों, परामर्श एवं मार्गदर्शन की व्यवस्थाओं तथा विद्यार्थियों की शिकायतों के निवारण तंत्र की समीक्षा की जाएगी। समिति व्यवस्था से जुड़ी किसी भी कमी की पहचान करेगी और विद्यार्थियों के कल्याण को मजबूत करने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित उपाय सुझाएगी। समिति आवश्यकता के अनुसार संबंधित पक्षों से बातचीत करेगी तथा प्रासंगिक अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच करेगी।

शिक्षा मंत्रालय विद्यार्थियों के हितों और कल्याण को ध्यान में रखते हुए संस्थान के सुचारु एवं प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्थाएं कर रहा है।

Editor

Recent Posts

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

34 मिनट ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

36 मिनट ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

41 मिनट ago

इंडिया पोस्ट और इंडिगो ने डिजिटल डिटॉक्स अभियान के साथ आसमान में पोस्टकार्ड पहुंचाना शुरू किया

तेजी से डिजिटल होते जा रहे इस दौर में हस्तलिखित संचार के आनंद को पुनर्जीवित…

47 मिनट ago

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

4 घंटे ago