भारत

रक्षा मंत्रालय और भारत डायनामिक्स ने टी-90 टैंकों की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए INVAR एंटी-टैंक मिसाइलों की आपूर्ति हेतु 2,095.70 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने ‘खरीद (भारतीय)’ श्रेणी के तहत 2,095.70 करोड़ रुपये की कुल लागत से आईएनवीएआर एंटी-टैंक मिसाइलों की खरीद के लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में इस अनुबंध पर 13 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और बीडीएल के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।

आईएनवीएआर एंटी-टैंक मिसाइलों की खरीद से भारतीय सेना की बख्तरबंद रेजिमेंटों में तैनात मुख्य टैंक टी-90 की प्रभावशीलता और मारक-क्षमता दोनों में निर्णायक सुधार होगा। यह उच्च-सटीकता वाला लेजर-गाइडेड एंटी-टैंक मिसाइल कठिन लक्ष्यों को भेदने और विषम परिस्थितियों में सटीक लक्ष्यनिशान सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके परिणामस्वरूप मशीनीकृत अभियानों की गतिशीलता, लक्ष्य संभालने की दक्षता और रणनैतिक विकल्प बढ़ेंगे, जिससे युद्धक्षेत्र पर भारतीय रक्षा बलों को काफी परिचालन लाभ प्राप्त होगा।

यह खरीद रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल घरेलू उद्योगों द्वारा उन्नत प्रौद्योगिकियों के विकास को प्रोत्साहित करती है, बल्कि रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों की मौजूदा विशेषज्ञता का लाभ उठाकर भारतीय सेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के सरकार के संकल्प को भी उजागर करती है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

5 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

5 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

5 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

7 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

7 घंटे ago