बिज़नेस

भारी उद्योग मंत्रालय को PLI ACC योजना के तहत संचयी 10 गीगावाट ऑवर क्षमता की गीगा-स्केल एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने हेतु सात बोलियां प्राप्त हुईं

भारी उद्योग मंत्रालय को घोषणा की गई 10 गीगावाट एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) विनिर्माण के लिए उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) की रि-बीडिंग के लिए वैश्विक निविदा के तहत सात बोलीदाताओं से बोलियां प्राप्त हुई हैं। बोली पूर्व बैठक 12 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। सीपीपी पोर्टल पर आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2024 थी और तकनीकी बोलियां 23 अप्रैल, 2024 को खोली गईं।

इस निविदा के तहत 70 गीगावाट ऑवर की संचयी क्षमता के लिए बोलियां प्रस्‍तुत करने वाले बोलीदाताओं की सूची (वर्णमाला क्रम) में एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, अमारा राजा एडवांस्ड सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, अन्वी पावर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, लुकास टीवीएस लिमिटेड और वारी एनर्जीज़ लिमिटेड शामिल हैं।

मई 2021 में, मंत्रिमंडल ने 18,100 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एसीसी की पचास गीगावाट ऑवर की विनिर्माण क्षमता प्राप्त करने के लिए ‘एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) बैटरी स्टोरेज पर राष्ट्रीय कार्यक्रम’ पर टेक्‍नोलॉजी एग्नोस्टिक पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी। एसीसी पीएलआई बोली का पहला दौर मार्च 2022 में संपन्न हुआ था और तीन लाभार्थी फर्मों को तीस गीगावाट ऑवर की कुल क्षमता आवंटित की गई थी। इसके अलावा, चयनित लाभार्थी फर्मों के साथ कार्यक्रम समझौते पर जुलाई 2022 में हस्ताक्षर किए गए थे।

इसके अलावा, भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना ‘नेशनल प्रोग्राम ऑन एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) बैटरी स्टोरेज’ के तहत बोलीदाताओं की शॉर्टलिस्टिंग और चयन के लिए 24 जनवरी, 2024 को प्रस्ताव के लिए अनुरोध जारी किया था। इसके तहत, 3,620 करोड़ रुपये के अधिकतम बजटीय परिव्यय के साथ 10 गीगावाट ऑवर की कुल विनिर्माण क्षमता वाली एसीसी विनिर्माण इकाइयों की स्‍थापना की जानी है।

Editor

Recent Posts

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव…

3 घंटे ago

अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की अटलांटा में हुई बैठक

अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक…

3 घंटे ago

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू हो…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…

3 घंटे ago

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये जारी किए

केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…

3 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

1 दिन ago