भारत

पंचायती राज मंत्रालय और UNICEF ने सामाजिक परिवर्तन की प्रणालियों को मजबूत बनाने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए

पंचायती राज मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) भारत ने सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रणालियों को मजबूत बनाने और समुदायों को शामिल करने पर सहयोग करने के लिए एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा ग्रामीण समुदायों और मंत्रालय के बीच प्रभावी संचार के लिए एक दृढ़ व्‍यवस्‍था को स्थापित करते हुए उसे संस्थागत बनाना है। यह सहयोग नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के साथ बेहतर संचार को सक्षम बनाते हुए ग्रामीण नागरिकों को सेवाओं के वितरण में सुधार करके स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर प्रगति को गति देने में सहायता प्रदान करेगा।

मंत्रालय, संचार और फीडबैक व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाते हुए प्रौद्योगिकी का और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि महत्वपूर्ण सरकारी नीतियां ग्रामीण क्षेत्रों तक शीघ्र और प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। यह प्रयास ग्रामीण नागरिकों को सूचित निर्णय लेने, सेवा वितरण में सुधार करने और शासन में पारदर्शिता बढ़ाने में सक्षम बनाएगा, जिससे ग्रामीण भारत को जोड़ने और अधिक समावेशी बनाने में योगदान मिलेगा।

Editor

Recent Posts

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत INS तारागिरी को अपने बेड़े में शामिल किया

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…

16 मिनट ago

शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया

शिक्षा मंत्रालय ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…

20 मिनट ago

सरकार ने राज्यों को एलपीजी, अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…

21 मिनट ago

देश के सी-फूड निर्यात में पिछले ग्यारह वर्ष में औसतन सात प्रतिशत की वार्षिक दर से मजबूत और निरंतर वृद्धि दर्ज की

भारत का मत्स्य पालन क्षेत्र खाद्य सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय और सतत् आजीविका में एक…

3 घंटे ago

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…

6 घंटे ago

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं। यह दिन ईसा मसीह के…

6 घंटे ago