प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं के लिए आधार आधारित प्रमाणीकरण लाभार्थियों की सटीक, तत्काल एवं किफायती पहचान, प्रमाणीकरण और लाभ के लक्षित वितरण के लिए डी-डुप्लीकेशन को सक्षम बनाता है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) की मानक संचालन प्रक्रिया में भी नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को एक शर्त के रूप में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (35 लाख से अधिक पीएमयूवाई लाभार्थी) सफलतापूर्वक किए गए। प्रमाणीकरण के क्रियाकलाप एलपीजी सुरक्षा निरीक्षण/शिविरों के एक भाग के रूप में वर्तमान में संचालित किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के प्रमाणीकरण को और बढ़ाने के लिए, अक्टूबर 2023 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को पीएमयूवाई और पीएएचएएल लाभार्थियों का बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण करने और उन्हें पूरा करने के निर्देश जारी किए थे।
तेल विपणन कंपनियों के एलपीजी ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं को लगन से लागू कर रही हैं। पीएमयूवाई के 55 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों ने पहले ही अपना बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा नहीं हुआ है, उनके लिए कोई सेवा या लाभ बंद नहीं किया गया है।
घरेलू एलपीजी उपभोक्ता निम्नलिखित में से किसी भी चैनल का उपयोग करके बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा कर सकते हैं:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…