भारत

रेल मंत्रालय ने टिकट बुकिंग में आसानी के लिए IRCTC की नई वेबसाइट शुरू की

रेल मंत्रालय ने टिकट बुकिंग आसान और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन-आई-आर-सी-टी-सी की वेबसाइट का एक नया स्‍वरूप जारी किया है। आईआरसीटीसी ने इसमें चार बड़े सुधार किए हैं।

इन सुधारों में पहला सुधार है कि इसमें कैप्चा, पॉप-अप या ध्यान भटकाने वाली दूसरी चीज़ें नहीं हैं। दूसरा, यात्री सभी क्लास में सीट की उपलब्धता देख सकते हैं। तीसरा, इसमें टिकट बुक करने के लिए ज़रूरी स्टेप्स की संख्या कम है और वेबसाइट अब यात्रियों की जानकारी सेव कर लेगी, जिससे दोबारा बुकिंग करना आसान हो जाएगा। मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर भी इस नए बीटा वर्जन का लिंक उपलब्‍ध है। मंत्रालय ने उपयोगकर्ताओं से इसके आसान फ़ीचर्स पर फ़ीडबैक देने का अनुरोध किया है। आईआरसीटीसी वेबसाइट पहली बार 2002 में शुरू की गई थी और अभी यह हर दिन औसतन लगभग साढे चौदह लाख टिकट बुकिंग संभालती है।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

10 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

10 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

10 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

24 घंटे ago