खेल

खेल मंत्रालय ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 की घोषणा की

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2024 के तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार (टीएनएनएए) की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार चार श्रेणियों – भू, जल तथा वायु साहसिक अभियानों तथा आजीवन उपलब्धि के लिए दिए जाएंगे।

ये पुरस्कार साहसिक अभियानों में व्यक्तिगत उपलब्धियों और चुनौतीपूर्ण स्थितियों में सहनशक्ति, जोखिम लेने की क्षमता, टीम वर्क और त्वरित एवं प्रभावी निर्णय लेने की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास है। सरकार ने तेनजिंग नोर्गे 2024 पुरस्कार के लिए निम्नलिखित विजेताओं के नाम घोषित किए हैः

क्रमनामसंवर्ग
1.बलजीत कौरभू साहसिक अभियान
2.स्कालज़ैंग रिगज़िनभू साहसिक अभियान
3.रिमो साहाजल साहसिक अभियान
4.शिव प्रसाद चमोलीआजीवन उपलब्धि

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में 2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के साथ ही तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार प्रदान करेंगी। पुरस्कार समारोह की तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के प्रत्येक विजेता को एक प्रतिमा, प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय चयन समिति की संस्तुतियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया है। समिति ने नामांकनों के मूल्यांकन और समुचित संवीक्षा द्वारा इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए विजेताओं का चयन किया।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार का उद्देश्य युवाओं में साहस, सहनशीलता, अनुशासन, जोखिम लेने की क्षमता और सहयोगात्मक टीम वर्क की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही इसका मकसद चुनौतीपूर्ण स्थितियों में तेजी से प्रभावी कदम उठाने की क्षमता को प्रोत्साहित करना है। ये पुरस्कार देश भर में साहसिक गतिविधियों में व्यापक भागीदारी के प्रति प्रेरित करते हैं और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं में साहस, दृढ़ता और श्रेष्ठता हासिल करने की संस्कृति पोषित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाते हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

11 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

11 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

12 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

12 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

12 घंटे ago