केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन में इस्पात मंत्रालय की नई वेबसाइट का शुभारम्भ किया। नई वेबसाइट को इसके संचालन में पारदर्शिता, पहुंच और दक्षता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नई वेबसाइट में एक आधुनिक और उपयोगकर्ताओं के अनुकूल इंटरफ़ेस है, जिससे वेबसाइट का इस्तेमाल करना और वहां से प्रासंगिक जानकारी प्राप्त करना सहज हो जाता है। इस नई वेबसाइट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
यह नई वेबसाइट प्रशासन को बेहतर बनाने और भारतीय इस्पात क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की सरकार की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है। वेबसाइट भारतीय इस्पात उद्योग पर व्यापक जानकारी प्रदान करती है, जिसमें उत्पादन आंकड़े, नीतिगत अपडेट और विभिन्न योजनाओं और पहलों के विवरण शामिल हैं। इसमें इंटरैक्टिव टूल, सभी डिवाइस पर सहज पहुंच के लिए उत्तरदायी डिज़ाइन और नियमित अपडेट भी शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक और इस्पात मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…