भारत

पर्यटन मंत्रालय कल विश्व पर्यटन दिवस मनाएगा, इस साल की थीम है ‘पर्यटन और शांति’; उपराष्ट्रपति होंगे समारोह में मुख्य अतिथि

पर्यटन मंत्रालय 27 सितंबर को ‘पर्यटन और शांति’ थीम के साथ ‘विश्व पर्यटन दिवस-2024’ मनाएगा जिस दौरान विकास के साथ-साथ वैश्विक सद्भाव को भी काफी बढ़ावा देने में पर्यटन की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। यह समारोह नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पर्यटन राज्य मंत्री और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय की निम्नलिखित अनगिनत पहल को दर्शाया जाएगा:

  • पर्यटन मित्र
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम विजेता
  • आतिथ्य शृंखलाओं के साथ उद्योग साझेदारी
  • पर्यटन और आतिथ्य को उद्योग का दर्जा – एक पुस्तिका
  • अतुल्य भारत कंटेंट हब

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास, महत्व और थीम:

सतत विकास और विशेष रूप से गरीबी उन्मूलन के लिए पर्यटन को प्रमुख माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संघटन (यूएनडब्ल्यूटीआर) ने प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। वर्ष 1980 में पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था। यह तिथि 1970 में संगठन की विधाओं को स्वीकार करने की वर्षगांठ का प्रतीक है, जिसने पांच वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र पर्यटन की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। हर साल विश्व पर्यटन दिवस एक विशेष थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल की थीम ‘पर्यटन और शांति’ है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

3 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

3 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago