खेल

मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों का लगातार तीसरा स्‍वर्ण पदक जीता

मीराबाई चानू सैखोम ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्‍वर्ण पदक जीता। मीराबाई ने महिलाओं की 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्‍पर्धा में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।

मैं बहुत ज्‍यादा खुश हूं कि यह तीसरा गोल्‍ड मेडल दे पाई हूं इंडिया के लिए और इस बार मेडल दे तो पाऊंगी। पर इस बार सोच रहा था कि पूरा इंडियन टीम को अच्‍छा परफोरमेंस देने के लिए मेरा थर्ड गोल्‍ड है और मेरा फोर्थ मेडल वर्ल्‍डकॉमन गेम्‍स का। इससे और ज्‍यादा खुशी और क्‍या हो सकता है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू को 48-किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मीराबाई चानू ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात का उल्लेख किया कि राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार स्वर्ण पदक जीतने और अपने नाम कुल चार-राष्ट्रमंडल पदक करने के साथ, वह हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा बनी हुई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

3 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

4 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

4 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

4 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

4 घंटे ago