बिज़नेस

MNRE ने सतत उद्योग विकास को बढ़ावा देने के लिए सौर विनिर्माण तंत्र में संतुलित, सुविचारित वित्तपोषण का आह्वान किया

भारत ने अपनी स्थापित विद्युत क्षमता का 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से प्राप्त कर लिया है। भारन ने इसे पेरिस समझौते में राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान के तहत निर्धारित लक्ष्य से पांच वर्ष पहले ही प्राप्त कर लिया है।

31 अक्टूबर 2025 तक, गैर-जीवाश्म स्रोतों से स्थापित क्षमता लगभग 259 गीगावाट है, जिसमें चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर 2025 तक 31.2 गीगावाट की वृद्धि हुई है।

कई स्थानों पर यह खबर आ रही है कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने अधिक्षमता की चिंताओं के बीच ऋणदाताओं को नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए नए वित्तपोषण को रोकने के लिए परामर्श जारी किया है।

एतद्द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि एमएनआरई ने वित्तीय संस्थाओं को नवीकरणीय ऊर्जा विद्युत परियोजनाओं या नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण संयंत्रों को ऋण देना बंद करने के लिए कोई परामर्श जारी नहीं किया है।

तथापि, एमएनआरई ने वित्तीय सेवाएं विभाग और पीएफसी, आरईसी तथा आईआरईडीए जैसी एनबीएफसी को सौर पीवी विनिर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान स्थापित घरेलू विनिर्माण क्षमताओं की स्थिति की जानकारी दी है जिसमें सौर मॉड्यूल और सौर सेल, इनगॉट-वेफर्स, पॉलीसिलिकॉन जैसे अपस्ट्रीम चरण और साथ ही सौर ग्लास तथा एल्युमीनियम फ्रेम जैसे सहायक उपकरण शामिल हैं ताकि वित्तीय संस्थान सौर पीवी विनिर्माण क्षेत्र में किसी भी विनिर्माण संयंत्र के वित्तपोषण के प्रस्तावों का मूल्यांकन करते समय एक संतुलित तथा सुविचारित दृष्टिकोण अपना सके और केवल सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्रों के वित्तपोषण तक सीमित रहने के बजाय, सौर सेल, इनगॉट-वेफर्स और पॉलीसिलिकॉन जैसे अपस्ट्रीम चरणों के साथ-साथ सौर ग्लास तथा एल्युमीनियम फ्रेम जैसे सौर मॉड्यूल सहायक उपकरण आदि के लिए अपने सौर पीवी विनिर्माण पोर्टफोलियो का पता लगा सकें और उसका विस्तार कर सकें।

भारत सरकार सौर पीवी विनिर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने और देश को वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता को कई व्यापक पहलों के माध्यम से समर्थन दिया जा रहा है जिसमें उच्च दक्षता वाले सौर पीवी मॉड्यूल के लिए पीएलआई योजना और भारतीय निर्माताओं को समान अवसर प्रदान करने के उपाय शामिल हैं। इन प्रयासों के प्रभाव के परिणामस्वरूप सौर मॉड्यूल निर्माण क्षमता में विस्तार हुआ है जो 2014 में मात्र 2.3 गीगावाट से बढ़कर आज एमएनआरई की अनुमोदित मॉडल और निर्माताओं की सूची (एएलएमएम) में लगभग 122 गीगावाट हो गई है। यह विस्तार उद्योग, विभिन्न राज्य सरकारों और भारत सरकार के सामूहिक प्रयासों से भारतीय सौर पीवी निर्माण की सफलता को दर्शाता है, साथ ही 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता प्राप्त करने और वैश्विक डीकार्बोनाइजेशन प्रयासों में सार्थक योगदान देने की भारत की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि‍ करता है। एमएनआरई निरंतर नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचे के विकास और नवाचार के माध्यम से सौर विनिर्माण तंत्र को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए हितधारकों के साथ बातचीत जारी रखेगा ताकि भारत की सौर यात्रा समावेशी, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार बनी रहे।

Editor

Recent Posts

अब तक 23 राज्यों/संघराज्य क्षेत्रों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का क्षेत्रीय…

2 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय कृषि समीक्षा बैठक में खरीफ 2026 के लिए देशभर की तैयारियों की गहन समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन, में उच्चस्तरीय…

4 मिनट ago

सरकार ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया; छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री पर दी गई छूट वापस ली गई

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राजपत्र अधिसूचना जीएसआर 927 (ई) दिनांक 29 दिसंबर 2025…

7 मिनट ago

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने लगाई 22 जून तक टेलीग्राम ऐप पर रोक

21 जून को निर्धारित राष्ट्रीय प्रवेश और पात्रता परीक्षा-नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को देखते…

11 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और…

5 घंटे ago

DPIIT और GeM ने भारत के सार्वजनिक खरीद पारितंत्र में बहुभाषी पहुँच को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी), जो डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय…

6 घंटे ago