भारत

मोहन चरण माझी आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिडा उपमुख्यमंत्री होंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मोहन चरण माझी आज ओडिसा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम भुवनेश्‍वर के जनता मैदान में होगा। उनके साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। ये दोनों उपमुख्‍यमंत्री बनाए गए हैं। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी राज्‍य में नवीन पटनायक के 24 साल के शासन काल को समाप्‍त करके सरकार बनाने जा रही है। एक रिपोर्ट-

52 वर्षीय मोहन चरण माझी को कल सर्वसम्‍मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव केंद्रीय प्रेक्षक के रूप में मौजूद रहे। मोहन चरण माझी ओडिसा के क्‍योंझर से चौथी बार विधायक चुने गए हैं। वे इससे पहले 2000, 2004 और 2019 में यहां से विधायक रहे। भाजपा ने पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा को उप मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला किया है। छह बार के विधायक और पूर्व मंत्री कनक वर्धन सिंह पटनागढ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करते हैं, जबकि प्रवती परिदा नीमापाडा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोहन चरण माझी ने कहा कि भाजपा पहली बार राज्‍य की सत्‍ता में आई है, इसलिए उनकी सरकार राज्‍य के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए हरसम्‍भव प्रयास करेगी।

Editor

Recent Posts

ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमरीका की केंद्रीय कमान ने पुष्टि की है कि ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ पश्चिम एशि‍या की गंभीर स्थिति पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ बातचीत की है और…

1 घंटा ago

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा, वे खाड़ी के अरब देशों पर हमले जारी रखेंगे

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि वे खाड़ी के अरब…

1 घंटा ago

भारतीय विमानन कंपनियों ने रियाद के लिए उड़ानें फिर से शुरू कीं

नागर विमानन मंत्रालय पश्चिम एशिया क्षेत्र में उभरती स्थिति और भारत तथा इस क्षेत्र के…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 13-14 मार्च को असम के दौरे पर 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे के समय,…

15 घंटे ago