मॉयल ने लिमिटेड नवंबर महीने में 1.63 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन दर्ज किया है, जो इसकी स्थापना के बाद से नवंबर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वित्त वर्ष 2025 के पहले आठ महीनों के दौरान, कंपनी ने 11.80 लाख टन उत्पादन दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (सीपीएलवाई) की तुलना में 8.46% अधिक है।
बिक्री के मोर्चे पर भी कंपनी ने नवंबर में 1.33 लाख टन की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री हासिल की है, जो पिछले साल की इसी अवधि से 32% अधिक है। वित्त वर्ष 2025 के पहले आठ महीनों के दौरान कंपनी ने 9.90 लाख टन की बिक्री के साथ, पिछले साल की इसी अवधि से 4.76% अधिक है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के 8 महीनों के भीतर 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार पार कर लिया है, यह उपलब्धि उसने पिछले साल की तुलना में एक महीने पहले हासिल की है।
अन्वेषण पर अत्यधिक बल देते हुए, एमओआईएल ने अप्रैल-नवंबर, 2024 के दौरान 63,654 मीटर की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.28 गुना अधिक है।
मॉयल के सीएमडी अजीत कुमार सक्सेना ने कहा कि यह खुशी की बात है कि कंपनी ने उत्पादन और बिक्री दोनों क्षेत्रों में अपने बेहतर प्रदर्शन को जारी रखा है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि मॉयल की टीम एक और उपलब्धि भरा सफल वित्तीय वर्ष दर्ज करने के लिए तैयार है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…