भारत

मानसून दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका

दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

वहीं, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, केरलम, माहे, उत्तराखंड और विदर्भ में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

वहीं दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई की है। नैनीताल और बागेश्वर जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कन्‍ट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए…

1 घंटा ago

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

3 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

4 घंटे ago

सीसीआई ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (KCIL) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर (AFCPL) और अपोलो स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स (ASHPL) की शत-प्रतिशत तक इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर प्राइवेट…

4 घंटे ago

सीसीआई ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड…

4 घंटे ago