भारत

मानसून पश्चिम बंगाल पहुंचा, मौसम विभाग ने गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान लगाया

मौसम विभाग ने गुजरात, केरल, माहे, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी आज तेज बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया है कि कुछ स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

गुजरात इलाका, कोंकण गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र यहां एक्‍सट्रीमली हेवी रेन फॉल होगा। बाकी ईस्‍ट इंडिया जैसे ओडिसा है, बंगाल है और बिहार है, वैरी हेवी रेन फॉल रहेगा। उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश में ऑरेज वार्निंग है। दिल्‍ली की बात करें तो लाईट रेन फॉल हो सकता है, थन्‍डर-स्‍ट्रॉम हो सकता है। तापमान सब जगह पर 40 का नीचे है। राजस्‍थान में भी वैरी हेवी रेन फॉल की चेतावनी बनी है। ऑरेज कलर का नेक्‍सट टू डेज में मध्‍य प्रदेश भी है।

झारखंड के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह जारी की।

इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्‍य के अधिकतर जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, झारग्राम, बांकुरा, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान, पूर्वी बर्दवान और मुर्शिदाबाद जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर जिलों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। मालदा, दक्षिण दिनाजपुर, कूचबिहार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोलकाता और आसपास के जिलों में आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। समुद्र की खराब स्थिति के कारण मछुआरों को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्र तट के नजदीक नहीं जाने के निर्देश दिए है।

Editor

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

8 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-EFTA व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) का लाभ उठाने का आग्रह किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज उद्योग जगत के नेताओं से भारत-ईएफटीए…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से देश भर के करोड़ों किसानों के लिए…

9 घंटे ago

CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्रवाइयों की स्थिति की समीक्षा की

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सुरक्षा और प्रवर्तन…

9 घंटे ago

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की निर्बाध आपूर्ति के महत्‍व पर जोर दिया

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की…

10 घंटे ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति योजनाओं की मैपिंग के लिए सुजलम गांव आईडी का शुभारंभ किया

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी…

11 घंटे ago