भारत

संसद का मॉनसून सत्र आज से होगा शुरू, 13 अगस्त तक चलेगा सत्र

संसद का मॉनसून सत्र आज शुरू होगा। यह सत्र 13 अगस्‍त तक चलेगा। 25 दिनों के सत्र में 19 बैठके होंगी। मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने कल संसद भवन में सर्वदलीय बैठक की। इस बैठक की अध्‍यक्षता राजनाथ सिंह ने की। इस बैठक में 40 राजनीतिक दलों के 50 से अधिक नेताओं ने भागीदारी की।

बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुख्‍य मुद्दों पर रचनात्‍मक चर्चाओं में भागीदारी करने और संसद की निर्बाध कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह सभी राजनीतिक दलों से किया।

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कल लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की अध्‍यक्ष्‍ता की। इस बैठक में सरकार और विभिन्‍न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सदस्‍यों ने इस सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विधायी और अन्‍य प्रस्‍तावित कार्यों पर अपने विचारों का आदान प्रदान किया। ओम बिरला ने रचनात्‍मक चर्चा, अर्थपूर्ण भागीदारी और उच्‍चतम संसदीय परम्‍पराओं के अनुपालन के महत्‍व पर बल दिया।

Editor

Recent Posts

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और हटाने में सहायता के लिए आज दिल्‍ली में सभी मतदान–केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन

निर्वाचन आयोग आज दिल्‍ली में सभी मतदान-केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करेगा। इस दौरान मतदाता-सूची…

5 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों, कर्नाटक, केरलम्, माहे, तमिलनाडु, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार…

5 घंटे ago

अमरीका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पश्चिम एशिया की यात्रा बहुत सोच-समझ कर ही करें

अमरीका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पश्चिम एशिया की यात्रा बहुत…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइची-नगोया में आयोजित एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल…

5 घंटे ago

सेमिकॉन इंडिया 2026 का समापन आज यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित समापन सत्र के दौरान 15 प्रमुख घोषणाओं और साझेदारियों के साथ हुआ

सेमिकॉन इंडिया 2026 का समापन आज यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित समापन सत्र के दौरान…

5 घंटे ago

1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

1 अक्टूबर 2026 से, घरेलू एलपीजी उपभेक्‍ताओं को सब्सिडी के साथ विनियमित खुदरा बिक्री मूल्य…

5 घंटे ago