भारत

मानसून अपडेट: मौसम विभाग ने केरल और माहे में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने केरलम और माहे में कल तक मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्‍तर भारत, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्‍काल में भी अगले दो दिन में तेज वर्षा हो सकती है। पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में भी आज ऐसी ही स्थिति का अनुमान है।

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आज बिजली चमकने और तेज हवाओं का अनुमान है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और राजस्थान में आज आंधी-तूफान की आशंका है। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिन के दौरान महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा के शेष हिस्सों, तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

Editor

Recent Posts

मध्यम दूरी की ‘अग्नि-4’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया

मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण 6 अगस्त, 2026 को ओडिशा के…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आज फोन पर बातचीत की।…

9 घंटे ago

CGPDTM ने भारत के 15 केन्द्रों पर पेटेंट और ट्रेडमार्क एजेंट परीक्षा 2027 के लिए संभावित कार्यक्रम घोषित किया

पेटेंट, डिज़ाइन एवं ट्रेड मार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) कार्यालय ने घोषणा की है कि ट्रेड मार्क…

9 घंटे ago

कैबिनेट ने संपीड़ित बायोगैस के लिए राष्ट्रीय एकीकृत योजना, गोबरधन को 23,731 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये के कुल…

11 घंटे ago

कैबिनेट ने असम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 के 135.871 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले पहुंच-नियंत्रित गुवाहाटी–तेजपुर कॉरिडोर विकसित करने को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने…

11 घंटे ago

हॉकी इंडिया ने 30 अगस्त से चीन के मोकी में होने वाले AHF एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर महिला टीम की घोषणा की

भारतीय हॉकी ने 30 अगस्‍त से 13 सितम्‍बर तक चीन में होने वाले एएचएफ जूनियर…

11 घंटे ago