प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में उनकी सरकार ने किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से छोटे किसानों की लागत कम करने और कृषि उपज के लिए बाजार खोलने में सहायता की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में आज एक चुनाव सभा में कहा कि वित्तीय सहायता से दस करोड़ से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों को ईंधन में इथेनॉल मिश्रण से 70 हजार करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित भारतीय न्याय संहिता क़ानून से व्यवस्था का बेहतर प्रबंधन होगा।
भारत में न्याय संहिता में दंड को नहीं बल्कि नागरिकों को न्याय मिलने को प्राथमिकता दी गई है। इसमें आतंकवाद से जुडे कानूनों को सख्त किया गया है दूसरे पर अत्याचार से जुडे कानूनों को कडा बनाया गया है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम में इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को लेकर नया प्रावधान किए गए हैं। एक जुलाई से लागू होने के बाद यह संहिता देश के हर नागरिक को बहुत मदद करने वाली है।
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना से किसानों को दिए जाने वाले 4 हजार रुपये में कटौती करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की कांग्रेस की राजनीति के कारण राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। उन्होंने हाल ही में हुबली में नेहा हिरेमथ की हत्या और रामेश्वरम कैफे में हुए बम विस्फोट का भी जिक्र किया।
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, केंद्र द्वारा प्रतिबंधित संगठन पी.एफ.आई से चुनाव के लिए मदद ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बच्चों को विरासत में मिली संपत्ति पर कर लगाने का प्रस्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जब्त की गई संपत्ति अपने वोट बैंक को देना चाहती है। उन्होंने एच.ए.एल और भारत में बने कोरोना वैक्सीन पर झूठा अभियान चलाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने ईवीएम पर संदेह करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठी बातें कर लोकतंत्र को कमज़ोर कर रही है। प्रधानमंत्री ने राजा-महाराजाओं द्वारा अपनी प्रजा से धन की उगाही करने और नागरिकों पर अत्याचार करने के राहुल गांधी के आरोप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज, रानी चेन्नम्मा, बड़ोदरा के गायकवाड़, अहिल्याबाई होल्कर और मैसूर के वाडेयार दयालु राजा थे। प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी औरंगजेब, नवाबों, निज़ामों और सुल्तानों की आलोचना की हिम्मत नहीं करते जिन्होंने मंदिर नष्ट किए।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…
ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…
बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 13वें राष्ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…