श्री अमरनाथ जी यात्रा, पहलगाम और बालतल मार्ग से शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से जारी है। इस महीने की तीन तारीख को शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा के दिन 9 अगस्त को सम्पन्न होगी।
38 दिवसीय श्री अमरनाथ जी यात्रा के पहले 11 दिनों दौरान कल शाम तक पवित्र गुफा में शिवलिंगम के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है। देशभर से यात्री पवित्र गुफा में शिवलिंगम के दर्शन के लिए कश्मीर आने पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। वे पवित्र गुफा की ओर जाने वाले बालतल और पहलगाम रास्तों से जुडे क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अलावा सभी प्रकार की व्यवस्थाओं और सुविधाओं से संतुष्ट हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो लाख का आंकड़ा पार करना उन सभी भक्तों के लिए एक उपलब्धि बताया है जो देवता की खोज और अनुभव के लिए जीवन इस यात्रा के लिए घरों से निकल रहे हैं।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…