18वीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण, शिवराज सिंह चौहान, जे.पी. नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, मनोहर लाल खट्टर, एच.डी. कुमारस्वामी, अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विणी वैष्णव, गिरिराज सिंह, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, सर्वानंद सोनोवाल, जुएल ओराम, प्रह्लाद जोशी, TDP नेता राम मोहन नायडू किंजरापु, JDU नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) संस्थापक जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…