खेल

मुंबई हवाई अड्डे पर एक ही रनवे पर दो विमान पहुंचे, DGCA ने शुरू की जांच

मुंबई हवाई अड्डे पर शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब एयरलाइन इंडिगो के विमान के उतरते समय ही एयर इंडिया का एक विमान उसी हवाई पट्टी से उड़ान भरने लगा। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मामले की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के साथ-साथ इंडिगो और एयर इंडिया भी कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि दोनों ए320 विमानों पर कुल लगभग 300 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे पर इंडिगो का विमान उसी रनवे 27 पर उतरा, जहां से एयर इंडिया का विमान उड़ान भर रहा था। इंडिगो ने बयान में कहा कि उसे एयर ट्रैफिक कंट्रॉल (एटीसी) से उतरने की अनुमति दे दी थी वहीं एयर इंडिया ने बयान में कहा कि उसे उड़ान भरने की मंजूरी दी गई थी।

इंडिगो ने बयान में कहा, “आठ जून को इंदौर से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6053 को मुंबई हवाई अड्डे पर एटीसी द्वारा उतरने की मंजूरी दे दी गई। प्रभारी पायलट ने उतरना जारी रखी और एटीसी के निर्देशों का पालन किया।”

वहीं एयर इंडिया ने कहा कि उसके विमान को एटीसी ने मंजूरी दे दी थी। एक ही रनवे पर एक विमान के उतरने और दूसरे विमान के उड़ान भरने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं और घटना में शामिल एटीसीओ को पहले ही ड्यूटी से हटा दिया गया है।”

मुंबई हवाई अड्डा एकल रनवे पर संचालित होता है, जिसमें दो क्रॉसिंग रनवे हैं। मुंबई हवाई अड्डे के एक रनवे आरडब्ल्यू27 पर प्रति घंटे लगभग 46 आगमन और प्रस्थान होते हैं। इंडिगो ने बयान में कहा, “आठ जून को इंदौर से इंडिगो की उड़ान 6ई 6053 को मुंबई हवाई अड्डे पर एटीसी द्वारा उतरने की मंजूरी दी गई। प्रभारी पायलट ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और एटीसी के निर्देशों का पालन किया।”

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक सूत्र ने कहा कि नियम के अनुसार, प्रस्थान करने वाले विमानों को हवाई पट्टी के अंत को पार करना होता है या मोड़ लेना होता है, जिसके बाद ही एटीसी आने वाले विमानों के लिए उतरने की मंजूरी जारी कर सकता है। उन्होंने कहा, “कथित रूप से इस मामले में इन नियमों का पालन नहीं किया गया।”

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

55 मिनट ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

1 घंटा ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

1 घंटा ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

1 घंटा ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

1 घंटा ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

1 घंटा ago