भारत

राष्‍ट्र आज संविधान दिवस मना रहा है; इस वर्ष के समारोह का विषय है- हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान

राष्‍ट्र आज संविधान दिवस मना रहा है। इस वर्ष के समारोह का विषय है- हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली में संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल होंगे। यह वर्ष देश के संविधान को अंगीकृत किए जाने का 76वां वर्ष है।

संविधान दिवस के अवसर पर देशभर में करोड़ो लोग गांव से लेकर शहरों तक भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ेंगे। राष्ट्रपति इस प्रस्तावना पाठ का नेतृत्व करेंगी। कार्यक्रम के दौरान संविधान का अनुवादित संस्‍करण नौ भाषाओं मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया में जारी किया जाएगा। इसके अलावा एक विशेष स्‍मारक पुस्‍तक – भारत के संविधान से कला और कैलिग्राफी का विमोचन किया जाएगा। संविधान दिवस पर सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ–साथ स्‍थानीय निकाय अपने–अपने स्‍तर पर कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। संविधान सभा ने इस ऐतिहासिक दस्‍तावेज को तैयार करने में दो साल, ग्यारह महीने और सत्रह दिन का समय लिया था। भारत का संविधान समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है और इसी के माध्‍यम से एक सशक्‍त और जीवंत लोकतंत्र को पनपने का अवसर मिला है।

Editor

Recent Posts

‘वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026’ में भाग लेने हेतु भारत का अब तक का सबसे बड़ा कुशल युवाओं का दल रवाना

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज नई दिल्ली के कौशल…

3 घंटे ago

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर तक रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर 2026 तक रूस की तीन दिन…

3 घंटे ago

व्यक्तिगत लेन-देन और 96% व्यापारी लेन-देन के लिए यूपीआई अभी भी निःशुल्क

नए यूपीआई फ्रेमवर्क का पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूपीआई सभी पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन…

3 घंटे ago

NDSA ने झारखंड में बांध सुरक्षा तैयारियों और बांध सुरक्षा अधिनियम के कार्यान्वयन की समीक्षा की

राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) की एक टीम ने 8 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार…

4 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई

भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन…

4 घंटे ago