सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अंतर्गत एक राष्ट्रीय पदयात्रा आज गुजरात के करमसद से शुरू होगी, जो सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मभूमि है। इस 11 दिवसीय पदयात्रा का समापन 6 दिसंबर को केवडिया में स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी पर होगा। यह यात्रा लगभग एक सौ 90 किलोमीटर का सफर तय करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आनंद के वल्लभ विद्यानगर में यात्रा के उद्घाटन में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री, राज्यपाल, राज्य मंत्री और सांसद प्रत्येक दिन इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।
यात्रा मार्ग में सरदार पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक प्रदर्शन और सामुदायिक कार्यक्रमों के साथ 150 विषयगत पड़ाव होंगे। हर शाम ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राम संपर्क गतिविधियां और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यह पदयात्रा पूर्णत: स्वदेशी होगी और एक भारत, आत्मनिर्भर भारत इसका मुख्य संदेश होगा। पद यात्रा में शामिल लोग हर दिन 15 से 18 किलोमीटर पैदल चलेंगे। वे शास्त्रीय और लोक प्रदर्शन, एकजुटता प्रेरित करने वाली कला, पारंपरिक खेलों और प्रमुख सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन देखेंगे। एनसीसी का यह पदयात्रा मार्ग में निकटवर्ती गांवों में इसी तरह की सामाजिक विकास और जागरूकता गतिविधियां संचालित करेंगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी) नेट दिसंबर…
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बंदूक के छर्रे लगने से…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अवैध व्यापार के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिची स्थित वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ समन्वित अभियान…
मेक्सिको और भारत ने वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (पीटीए) पर बातचीत के लिए कार्य क्षेत्र संबंधी…
इस्राएल में संसदीय चुनाव में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। चुनावी परिणाम के चलते…