insamachar

आज की ताजा खबर

Flydubai hijacking case
अंतर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित प्रयास के मामले में ओमान के सह-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात को सौंप दिया गया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, ओमानी सह-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमला किया था। इस घटना के बाद बुधवार को विमान को सऊदी अरब के तबुक शहर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी।

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सह-पायलट ने उड़ान के दौरान कैप्टन पर हमला किया था। यह जांच संयुक्त अरब अमीरात की सुरक्षा टीमों के समन्वय से की गई है। सऊदी अरब के ऊपर उड़ान के दौरान हुई इस घटना की जांच अभी शुरुआती चरण में है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *