देश आज भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर को उनकी 70वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। यह दिन महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे। इस अवसर पर देश भर में आज कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद पहुंचकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संसद में डॉ. बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
PM नरेंद्र मोदी ने संसद पहुंचकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अन्य मंत्री और सांसद भी यहां मौजूद हैं।
डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर दादर में चैत्य भूमि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण 6 अगस्त, 2026 को ओडिशा के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आज फोन पर बातचीत की।…
पेटेंट, डिज़ाइन एवं ट्रेड मार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) कार्यालय ने घोषणा की है कि ट्रेड मार्क…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये के कुल…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने…
भारतीय हॉकी ने 30 अगस्त से 13 सितम्बर तक चीन में होने वाले एएचएफ जूनियर…