भारत

राष्‍ट्र आज पूर्व राष्ट्रपति डॉक्‍टर ए पी जे अब्‍दुल कलाम की जयंती पर उन्‍हें याद कर रहा है

विदेश मंत्री ने कहा है कि उनकी पाकिस्तान यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए है और उन्होंने द्विपक्षीय वार्ता से इनकार किया। राष्‍ट्र आज पूर्व राष्ट्रपति डॉक्‍टर ए पी जे अब्‍दुल कलाम की जयंती पर उन्‍हें याद कर रहा है।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम के धनुषकोडी गांव में हुआ था। उनका पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। वे भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। उन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में ‘मिसाइल मैन’ के रूप में जाना जाता है। अब्‍दुल कलाम ने 1998 में भारत के पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका भी निभाई। इसके साथ ही उन्हें भारत सहित दुनियाभर के देशों ने कई पुरस्कारों से सम्‍मानित किया। भारत सरकार ने उन्हें 1997 में सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारतरत्न से सम्मानित किया था। कलाम भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के समर्थन के साथ 2002 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए। अब्‍दुल कलाम विश्‍व में अपने व्‍याख्‍यान के लिए प्रसिद्ध थे और विद्यार्थीओं के लिए एक प्रेरणास्‍त्रोत थे। उनके उन्‍नयासी वें जन्मदिन को संयुक्त राष्ट्र ने विश्वविद्यार्थी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। अब्‍दुल कलाम ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र भी दिया था।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

3 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

4 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

4 घंटे ago