भारत

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश और सिक्किम में जैव विविधता प्रबंधन समितियों को ₹18.3 लाख जारी किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने उत्तर प्रदेश और सिक्किम की जैव विविधता प्रबंधन समितियों को 18 लाख 30 हजार जारी किए हैं। यह जैविक विविधता अधिनियम, 2002 के अंतर्गत पहुँच और लाभ साझाकरण राशि है।

यह धनराशि संबंधित राज्य जैव विविधता बोर्डों के माध्यम से सीधे दो बीएमसी को हस्तांतरित कर दी गई, जिनमें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद कौल तालुक में स्थित नरराऊ गांव जैव विविधता प्रबंधन समिति और सिक्किम के अरितार में स्थित लाम्पोखरी झील क्षेत्र में स्थित जैव विविधता प्रबंधन समिति शामिल हैं।

एक कंपनी ने लिग्नोसेल्यूलोसिक बायोमास (पौधों या फसलों से प्राप्‍त जैविक कचरा) से किण्वनीय यौगिक बनाने के लिए नरराऊ गाँव में फसल सामग्री का उपयोग किया। एक अन्य कंपनी ने अनुसंधान के उद्देश्य से लाम्पोखरी झील क्षेत्र से एकत्रित जल और मिट्टी के नमूनों से सूक्ष्मजीवों का उपयोग किया।

इन निधियों को निर्देशित करके, एनबीए इन स्थानीय संरक्षकों को जैव विविधता संरक्षण और उनके संसाधनों के सतत प्रबंधन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सशक्त बना रहा है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राज्य सरकारें हालिया विरोध प्रदर्शनों में विद्यार्थियों के नाम दर्ज प्राथमिकी बंद करने या वापस लेने के लिए स्‍वतंत्र

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने स्‍पष्‍ट किया है कि दिल्‍ली सरकार और विभिन्‍न राज्‍यों की सरकारें जंतर-मंतर…

40 मिनट ago

भारत और उज़्बेकिस्तान ने महत्वपूर्ण खनिजों, खनन, व्यापार, ऊर्जा, अवसंरचना, रक्षा और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया

भारत और उज़्बेकिस्तान ने कल नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों,…

42 मिनट ago

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान के पास समझौता करने का एक आखिरी मौका, ईरान ने बातचीत की खबरों का खंडन किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमरीका के साथ समझौता…

45 मिनट ago

मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा…

51 मिनट ago

ओडिशा में प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों में जलस्‍तर घटने के कारण बाढ़ की स्थिति में सुधार

ओडिशा में प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों में जलस्‍तर घटने के कारण बाढ़ की…

55 मिनट ago

FSSAI ने डाबर इंडिया को शहद, गाय का घी और खाद्य तेल जैसे कई उत्पादों को ‘100 प्रतिशत’ के दावे के साथ बेचने से प्रतिबंधित किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने डाबर इंडिया को शहद, गाय का घी और…

58 मिनट ago