वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार समझौते के पहले चरण के अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बन गई है। अब समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अमरीकी दल बातचीत के लिये 4 जून तक दिल्ली में है। भारत की ओर से वाणिज्य विभाग में अपर सचिव दर्पण जैन मुख्य वार्ताकार हैं और अमरीका का नेतृत्व ब्रेंडन लिंच कर रहे हैं।
दोनों पक्षों ने तीन फरवरी को समझौते के पहले चरण की रूपरेखा घोषित की थी। रूपरेखा पर सहमति बन जाने पर सात फरवरी को संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया गया था। अब समझौते के लिये कानूनी पक्ष तय किया जाना है। अमरीका पिछले वित्त वर्ष में भारत का दूसरा सबसे बडा व्यापार साझेदार था।
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…
सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…
भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…