जम्मू और कश्मीर में नेशनल कान्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन मिलकर सरकार बनाएगी। जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस एलायंस के बहुमत में आने के बाद अब सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने वाली हैं। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि आने वाले दिनों में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस एलायंस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा हालांकि उनके पिता और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इस बात की घोषणा कर दी है कि उमर अब्दुल्ला ही जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे। जम्मू कश्मीर में लोगों के बीच नई सरकार के गठन को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि यहां 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुआ था और चुनाव में लोगों की अच्छी खासी भागीदारी देखी गई थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…
भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…
मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…
आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया।…
पाकिस्तान में पिछले सप्ताह हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद पश्चिम एशिया में…