भारत

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला आज जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू–कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह 11:30 बजे श्रीनगर के शेर–ए–कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में उमर अब्दुल्ला और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगे। हाल ही में संपन्‍न विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस को बहुमत प्राप्‍त होने पर उपराज्‍यपाल ने उन्‍हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया था। ये चुनाव दस वर्षों के अंतराल के बाद हुए थे। जम्मू–कश्मीर विधानसभा के लिए पिछला चुनाव 2014 में हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह स्‍थल के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

उमर अब्दुल्ला की पार्टी ने चुनावों में विधानसभा की 90 सीटों में से 42 सीटें जीती हैं। जबकि पार्टी के सहयोगी दल – कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं, जिससे गठबंधन को भारी बहुमत प्राप्‍त हुआ। मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय विधायकों सहित विजयी होने वाली कई अन्य पार्टियों ने नेशनल कॉन्‍फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को अपना समर्थन देने की घोषणा की है, जिससे उमर अब्‍दुल्‍ला का नेतृत्व और मजबूत हो गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

40 मिनट ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

1 घंटा ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

1 घंटा ago

भारत ने पहली बार बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की

भारत, नई दिल्‍ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…

1 घंटा ago

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

1 घंटा ago