नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कल श्रीनगर में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में एक पत्र सौंपा।
इस अवसर पर उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी सहित गठबंधन के सहयोगियों और अन्य निर्दलीय सदस्यों के समर्थन वाला पत्र उप-राज्यपाल को सौंपा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हुआ, जिसमें दस साल के लंबे अंतराल के बाद रिकॉर्ड मतदान हुआ।
उप-राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने मनोज सिन्हा से शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने का अनुरोध किया है।
भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा…
स्टेंडर्ड एण्ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र…
भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा, व्यापार,…
उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं…
यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत रूस…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1943 के बंगाल अकाल का हवाला और ग्लोबल…