भारत

बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक जारी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर चल रही है। बैठक में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और पार्टी के अन्य नेता शामिल हैं। बैठक में बिहार में एनडीए के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे और भाजपा उम्मीदवारों के संभावित नामों पर चर्चा की उम्मीद है।

बैठक से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है।

एनडीए में सब कुछ तय हो चुका है। एनडीए चट्टानी एकता के साथ बहुत ही पहले आगे बढ़ चुकी है। इसीलिए इसके बारे में यही कहूंगा कि यह केंद्रीय नेतृत्‍व का अधिकार क्षेत्र में आता है। लेकिन ऑल इज वेल।

इस बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई। पार्टी प्रवक्ता धीरेंद्र के. सिन्हा ने बताया कि बोर्ड ने चिराग पासवान को एनडीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के बाद पार्टी को आवंटित सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए अधिकृत किया है।

उधर, राष्‍ट्रीय जनता दल नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जल्‍द ही फैसला लिया जाएगा।

कहीं कोई पेच महागठबंधन में नहीं फंसा है। महागठबंधन में सब ऑल इज वेल है। सीट बंटवारे का निर्णय अंतिम रूप से ले लिया गया है। बहुत जल्‍द इसकी घोषणा होने जा रही है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

16 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

16 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

16 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

17 घंटे ago