भारत

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उप-राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार सी पी राधाकृष्‍णन ने संसद भवन में नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍दीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा, किरेन रिजिजू तथा लोक जनशक्ति पाटी रामविलास के चिराग पासवान, जनता दल युनाइटेड के राजीव रंजन सिंह, राष्‍ट्रवादी कांगेस पार्टी के प्रफुल्‍ल पटेल सहित एनडीए गठबंधन के अन्‍य नेता उपस्थित थे।

नामांकन दाखिल करने से पहले सी पी राधाकृष्‍णन ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्‍थल पर पुष्‍पां‍जलि अर्पित की। इस स्‍थल पर देश के प्रमुख नेताओं और स्‍वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं हैं। उन्‍होंने सबसे पहले राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को नमन किया। विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है।

उपराष्‍ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितम्‍बर को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्‍त है। नामांकनों की जांच 22 अगस्‍त को होगी और इस महीने की 25 तारीख तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

6 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

6 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago