भारत

दिल्‍ली पुलिस ने मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के निवास पर उन पर हुए हमले के आरोपी को हिरासत में ले लिया

दिल्‍ली पुलिस ने मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के निवास पर उन पर हुए हमले के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने हमले की निंदा की है। दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्‍होंने बताया कि रेखा गुप्‍ता की हालत स्थिर है।

सुबह जन सुनवाई के दौरान मुख्‍यमंत्री जिस तरह से जनता के बीच में रहकर लगातार बात करती हैं वो बात कर रही थीं। ऐसे में एक शख्‍स उनके पास आता है कुछ कागज आगे रखता है और अचानक उनका हाथ पकड़कर उनको खींचने की कोशिश करता है। और उस दौरान थोड़ा सी धक्‍का-मुक्‍की जो होती है तो कुछ सर उनका शायद हल्‍का सा लगा है किसी कोने पे। और उसके बाद तत्‍काल लोगों ने उसको पकड़ लिया। कौन है वो आदमी, क्‍या उसकी जानकारी है, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

दिल्‍ली कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने मुख्‍यमंत्री पर हुए हमले की निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में परवेश साहिब सिंह ने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्‍यों पर सीधा हमला है।

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्‍ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी हमले की निंदा की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भी मुख्यमंत्री पर हुए हमले की निंदा की। बहुत दुखद है और माननीय मुख्‍यमंत्री पूरे दिल्‍ली की नेतृत्‍व करती हैं, और मैं समझता हूं कि इस तरीके की घटना की जितनी भर्त्‍सना की जाए वो कम है।

Editor

Recent Posts

पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए पहली बार कांदा एक्सप्रेस अगरतला पहुंचेगी

उपभोक्ता मामलों का विभाग त्योहारी मौसम से पहले प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और किफायती दाम…

2 मिनट ago

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

7 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

8 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

8 घंटे ago