भारत

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उपराष्ट्रपति प्रत्‍याशी सी. पी. राधाकृष्णन आज नामांकन दाखिल करेंगे

उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए, सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन आज नामांकन दाखिल करेंगे। कल एनडीए संसदीय दल की नई दिल्ली में बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के नेताओं से सी.पी. राधाकृष्णन का परिचय कराया और उन्हें बधाई दी। बैठक के बाद, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों के सांसदों से सी.पी. राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से चुनने की अपील की है।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी की ओर से पूरे विपक्ष के साथियों को भी विशेषकर अपील किया है के सी.पी. राधाकृष्‍णन जी का सर्व-सम्मति से समर्थन करे। आदरणीय राजनाथ सिंह जी सबसे बात भी कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि एक साथ मिलकर के उपराष्‍ट्रपति के चुनाव में सर्व-सम्मति से राधाकृष्‍णन जी का सपोर्ट करे तो हमारा लोकतंत्र के लिए भी, हमारा देश के लिए भी, और राज्यसभा को संचालन करने में भी बहुत उपयोगी होगी।

उधर, विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। उप-राष्ट्रपति पद का चुनाव अगले महीने की 9 तारीख को होना है। कल नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी। जगदीप धनखड़ ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उप-राष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचक मंडल करता है।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

11 घंटे ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

15 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

15 घंटे ago