राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 10 जून, 2026 को पंजाब के रूपनगर जिले में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा एक आठ वर्षीय बच्ची को नोंचकर मार डालने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।
आयोग ने कहा कि रिपोर्ट सही है तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का मामला है। आयोग ने इस सिलसिले में पंजाब के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा गया है।
11 जून, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय निवासियों ने पीड़िता को कुत्तों से बचाया उसे चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर घाव से रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। बताया गया है कि पीड़िता आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की थी। उसके पिता का लगभग चार साल पहले निधन हो गया था और उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…
एपीडा ने 24 सितंबर 2026 को कर्नाटक से जीआई टैग वाली गुलबर्गा तुअर दाल की…
सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…
सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…