नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी 60 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। नेपाल के हर निर्वाचन क्षेत्र में मतपत्रों की गिनती जारी है। दोपहर तक रबी लामिछाने की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 60 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त मिली है। गगन थापा की नेपाली कांग्रेस, 9 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है, ओली की यूएमएल पार्टी 4 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। वहीं, पुष्प कमल दहल की पार्टी एनसीपी 3 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। राजेंद्र लिंगडेन की पार्टी राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही है और श्रम संस्कृति पार्टी, जो हरका सम्पांग की पार्टी है, एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही है। फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली के तहत नेपाल में 165 सीटों के लिए आज शाम तक अंतिम नतीजे सार्वजनिक होने की उम्मीद है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…