भारत

आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जा रहा है

भारतीय अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार में समुद्री उद्योग की प्रमुख भूमिका दर्शाने के लिए आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जा रहा है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि समुद्री उद्योग के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद के निकट लोथल में पहला राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक लोथल में चार हजार पांच सौ करोड़ रुपए की लागत से भारत की गौरवशाली सभ्यता और समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के लिए ‘नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स’ आकार ले रहा है। जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा नेशनल मेरीटाइम म्यूज़‍ियम भी निर्माण होगा।

इस म्यूजियम में हड़प्पाकालीन वास्तुकला और जीवन शैली को फिर से उजागर करने के लिए लोथल मिनी रिक्रिएशन के अलावा चार अलग-अलग थीम पार्क का भी निर्माण हो रहा है। हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में दुनिया का सबसे ऊंचा लाइट हाऊस म्यूजियम भी तैयार होगा और मैरीटाइम यूनिवर्सिटी भी बनाई जाएगी।

राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

एक्स पर पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा: “आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर, हम भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई इस क्षेत्र की भूमिका को याद करते हैं। हम भारत की प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र और अपने बंदरगाहों को मजबूत करना जारी रखेंगे।”

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

8 घंटे ago

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…

8 घंटे ago

NBA ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में एबीएस निधि के तहत 13.76 करोड़ रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में जैव…

8 घंटे ago

भारतीय रेल को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली

भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…

8 घंटे ago

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…

8 घंटे ago