भारत

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल कॉलेजों को सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए परामर्श जारी किया

राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा आयोग ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को एक परामर्श जारी कर कॉलेज तथा अस्‍पताल परिसरों में कर्मचारियों, शिक्षकों, मेडिकल छात्रों और रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने कहा है कि ओपीडी, वार्डों, केजुअल्टी, होस्‍टलों और परिसर में स्थित आवासीय क्‍वार्टरों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए।

अस्पताल के गलियारों और परिसरों में समुचित प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी से निगरानी करने के लिए भी कहा गया है। परामर्श में ओपीडी, वार्डों, केजुअल्टी, लेबर रूम, होस्‍टल, आवासीय क्वार्टर तथा खुले क्षेत्रों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने की भी सलाह दी गई है।

आयोग ने जोर देकर कहा है कि मेडिकल छात्रों के खिलाफ हिंसा की किसी भी घटना की कॉलेज प्रबंधन द्वारा तुरंत जांच कर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई जानी चाहिए। आयोग ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं के संबंध में उसे 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट दी जानी चाहिए।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago