बिज़नेस

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम ने MSME ऋण सुविधा कार्यक्रम के तहत विभिन्न निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यमों को ऋण की उपलब्धता, पहुंच एवं वहनीयता को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) ने अपने एमएसएमई ऋण सुविधा कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त, 2025 को विभिन्न निजी क्षेत्र के बैंकों जैसे – एक्सिस बैंक, धनलक्ष्मी बैंक, कर्नाटक बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और इंडसइंड बैंक के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी और सचिव (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) एससीएल दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। एनएसआईसी के निदेशक (वित्त) गौरव गुलाटी और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। इस मौके पर संयुक्त सचिव (एसएमई) मर्सी एपाओ, एनएसआईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एसएस आचार्य तथा एनएसआईसी और बैंकों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इस सहयोग में एमएसएमई को सहायोगात्‍म मार्गदर्शन प्रदान करने और उन्हें औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ने का उद्देश्‍य निहित है, जिसमें बैंकों का ध्‍यान पात्र सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों तक अपनी पहुंच का विस्‍तार करने पर केंद्रित है और इस व्‍यवस्‍था से बैंकों के अंतिम छोर तक पहुंचने के प्रयासों में एक शक्ति गुणक बनने की उम्‍मीद है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

6 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

7 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

9 घंटे ago