राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा; ट्रीसा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद सहित पंद्रह अन्य खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित
सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 की घोषणा कर दी है। महिला बैडमिंटन डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और पल्लेल्ला गायत्री गोपीचंद समेत विभिन्न खेलों के 15 अन्य खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।
भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी इसायाह अरुमैनायागम को अर्जुन पुरस्कार-लाइफटाइम से सम्मानित किया जाएगा। एथलेटिक्स कोच परवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच छोटे लाल यादव और शूटिंग कोच नेहा नंदकुमार चव्हाण को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा।
वहीं, पुणे स्थित आर्मी पैरालंपिक नोड को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।





